फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हजारों प्राथमिक सहायक शिक्षकों का घटा वेतन, ये है वजह

Tue, 23 Apr 2019 12:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब तीन हजार प्राथमिक सहायक शिक्षकों का मासिक वेतन घट गया है। जयराम सरकार ने आठ मार्च को अधिसूचना जारी करते हुए पैट को न्यूनतम पे बैंड, ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

2 of 6
सरकार की इस अधिसूचना से शिक्षकों का वेतन पहले के मुकाबले 405 रुपये घट गया है। नया पे स्केल लागू होने से प्राथमिक सहायक शिक्षकों का वेतन 22145 से घटकर 21740 रुपये हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक सहायक शिक्षकों को पहले प्रति वर्ष तीन फीसदी वेतन बढ़ोतरी के साथ 22145 रुपये मासिक वेतन मिलता था। नई अधिसूचना के तहत सरकार ने शिक्षकों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते को 130 से बढ़ाकर 144 फीसदी कर दिया।




 

4 of 6
तीन फीसदी वार्षिक वृद्धि का प्रावधान हटने से शिक्षकों का वेतन पहले से कम हो गया। शिक्षकों के मुताबिक पैट को न्यूनतम पे बैंड और ग्रेड पे पहले से मिल रहा था। सरकार ने सिर्फ महंगाई भत्ता 14 फीसदी बढ़ाया है। जबकि वार्षिक वेतन वृद्धि का जिक्र नहीं किया है, जिस कारण वेतन घट गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
पैट को कांग्रेस सरकार ने नियमित जेबीटी के न्यूनतम पे बैंड, ग्रेड पे और उस समय के महंगाई भत्ते को जोड़कर 21500 वेतन दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने एक और अधिसूचना पैट के लिए निकाली थी कि जब तक पैट नियमित नहीं होते हैं, तब तक इनको प्रतिवर्ष कुल देय पर तीन फीसदी इंक्रीमेंट दी जाती रहेगी। इससे इनका वेतन 22145 हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब वर्तमान सरकार की अधिसूचना से पैट का वेतन कम हो गया है। शिक्षकों के अनुसार उन्हें 10300 का पे स्केल और 3000 ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने से कुल 32452 रुपये वेतन बनता है लेकिन अप्रैल में वेतन 22145 रुपये मिला है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जंवाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों से चर्चा कर इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें