फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

Wed, 17 Apr 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका के गुणवत्ता के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता के अनुसार सिंचाई मंत्री ने चुनाव के समय दिए शपथपत्र में कई जानकारियां छिपाईं हैं।

विज्ञापन

 
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई। मंत्री की ओर से याचिका की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया है। मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और आईपीएच एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ उन्हीं के क्षेत्र के रमेश चंद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और उनकी सदस्यता खारिज करने की मांग की है।

संपत्ति की गलत जानकारी देने की बात भी कही गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मंत्री की पत्नी के हाउसवाइफ होते हुए उनके नाम पर 7.68 करोड़ रुपये की संपत्ति कहां से आई। वर्ष 2012 चुनाव में उनके पास पैन कार्ड तक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें