खेल एवं पाठयेतर परिषद की बैठक में प्राचार्यों से ली जाएगी राय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के बावजूद छात्र संघ चुनाव बहाली पर चुप्पी साध रखी है।
अब 9 और 10 सितंबर को विवि में खेल एवं पाठयेतर परिषद की होने वाली आम सभा में कॉलेजों के प्राचार्यों से चुनाव को लेकर राय ली जाएगी। छात्र संगठनों को आस है कि 9 और 10 सितंबर को होने वाली बैठक में चुनाव पर जरूर कोई फैसला होगा। विवि प्रशासन परिसर में और कॉलेजों में मेरिट आधार और प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के लिए अंदरखाते तैयारी कर रहा है। फैसला जो भी होगा वह एचपीयू और एसपीयू दोनों पर लागू होगा। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में नौ और दस सितंबर को कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ होने वाली बैठक में छात्र संघ चुनाव पर राय ली जाएगी। इस राय पर ही विवि प्रशासन आगे क्या किया जाना है, इस पर कोई फैसला लेगा।