फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को भंग करने पर फैसला आज

Fri, 31 May 2019 12:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सदस्यों की तैनाती की जानी है या इसे भंग किया जाना है, जयराम सरकार शुक्रवार को इस पर फैसला लेगी। 13 अफसरों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सदस्य नियुक्ति के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी और एसीएस मनीषा नंदा भी शामिल हैं। मनीषा नंदा शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग व राजस्व से सेवानिवृत्त हो रही हैं। ऐेसे में इनकी सदस्य पद पर तैनाती की जाती है या नहीं इस पर सबकी निगाहें हैं।

उल्लेखनीय है कि चीफ  जस्टिस की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद दो सदस्यों को नियुक्त करने की फाइल सीएम कार्यालय भेजी गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद यह फाइल पेंडिंग में डाल दी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय इस फाइल को पुटअप करेगा। कर्मचारियों के मामले लंबित होने की वजह से सरकार पर दबाव रहता है, जिस वजह से ट्रिब्यूनल को खत्म किया जा सकता है। सरकार चाहती है कि कर्मचारियों के मामलों की सुनवाई पहले की तरह हाईकोर्ट में ही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें