फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नादौन में कॉलेज विस्तार कार्य से मलबा सड़क पर पहुंचा, लोगों में रोष

Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
कुठार गांव से गगाल गांव के रास्ते पर बह कर आई मिट्टी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज नादौन को आवंटित अतिरिक्त भूमि में चल रहे कार्य के दौरान काटे गए पेड़ों और उखाड़ी गई जड़ों से ढीली मिट्टी गाद के रूप में कुठार गांव से गगाल की ओर जाने वाले रास्ते पर आ गई है, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों, जिनमें मीना कुमारी सहित अन्य शामिल हैं, ने आशंका जताई है कि अधिक बारिश होने पर यह मलबा नीचे खिसककर घरों तक पहुंच सकता है। वन भूमि में वन विभाग द्वारा बनाए गए तालाब के आसपास फेंकी गई मिट्टी भी नीचे की ओर बह रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
लोगों का कहना है कि कॉलेज विस्तार के लिए आवंटित भूमि से खैर सहित अन्य पेड़ों को जड़ों सहित हटाया गया, लेकिन मिट्टी को सुरक्षित तरीके से नहीं संभाला गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और संबंधित विभागों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें