फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भेजे अभद्र संदेश

Thu, 12 Nov 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के संजौली में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर पर भेजे गए संदेशों में वीडियो बनाना बंद करने की चेतावनी दी गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रवि कुमार दलित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक मैसेंजर पर उन्हें धमकी भरे और अभद्र संदेश भेजे गए। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया और रवि कुमार को वीडियो बनाना बंद करने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में रवि कुमार ने संजौली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


फेसबुक मैसेंजर पर भेजे धमकी भरे संदेश
गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार की शिकायत के अनुसार, आठ नवंबर की रात जब उन्होंने अपना फेसबुक मैसेंजर चेक किया तो उन्हें एक व्यक्ति की ओर से भेजे गए धमकी भरे संदेश मिले। इन संदेशों में उन्हें वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने संदेशों में खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। इसके साथ ही अभद्र भाषा और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। इन संदेशों के बाद रवि कुमार ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप
रवि कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें इससे पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दी जाती रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से संजौली क्षेत्र में रह रहे हैं। इस बार फेसबुक मैसेंजर पर मिले संदेशों में वीडियो बनाने से रोकने के लिए चेतावनी दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
मामले को लेकर एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की आगामी जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे गए संदेशों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी भरे संदेश किस व्यक्ति की ओर से भेजे गए थे और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें