फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू होगा लंगर, डीसी ने व्यवस्था का जायजा लिया

Sun, 18 Jul 2021 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)

सार

डीसी राघव शर्मा ने कहा रविवार के दिन चिंतपूर्णी में व्यवस्थाएं बेहतर दिखी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
डीसी राघव शर्मा व्यवस्था जांचने के लिए मंदिर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था की शिकायतें मिलने पर रविवार को डीसी राघव शर्मा व्यवस्था जांचने के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन करने के बाद व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट का लंगर जल्द शुरू करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद डीसी ने चिंतपूर्णी होटल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कालिया के आग्रह पर गेट नंबर एक पर सीवरेज की खुदाई के बाद सीढ़ियों की हालत सुधारने के निर्देश दिए। व्यवस्था में कहीं भी कमी दिखने पर उन्होंने उसे दूर करने के आदेश भी मंदिर अधिकारी को दिए। डीसी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। 

विज्ञापन


छपरोह में स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर श्मशानघाट के रास्ते को सुधारने तथा बिजली दफ्तर में रात के समय कोई बिजली कर्मी के मौजूद न होने की समस्याओं को गौर से सुना। उन्होंने लोगों को समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। संजीव कालिया के निवेदन पर मंदिर ट्रस्ट का लंगर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र शुरू करने की बात डीसी ने कही। इसके बाद बाजार का पैदल निरीक्षण किया।

चिंतपूर्णी सदन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि कुछ श्रद्धालु मास्क लगाने को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं, इसको लेकर सख्ती की जाए। कहा कि आने वाले सावन अष्टमी के मेलों के लिए एसओपी जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


सावन अष्टमी मेले को लेकर 23 जुलाई को बैठक होगी। इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। डीसी राघव शर्मा ने कहा रविवार के दिन चिंतपूर्णी में व्यवस्थाएं बेहतर दिखी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। उनके साथ मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर, वित्त अधिकारी आशीष शर्मा, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें