फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में शहीद के घर रक्षाबंधन मनाएंगे कुल्लू के उपायुक्त

Mon, 31 Jul 2017 02:23 PM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस पंजाब के तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएंगे । इसके लिए वे छह अगस्त को कुल्लू से तरनतारन रवाना होंगे। भाई बहन के इस पावन पर्व रक्षाबंधन के मौके पर डीसी कुल्लू शहीद के परिवार से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे।
विज्ञापन


गोद ली बेटी खुशदीप की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी लेंगे। प्रशासनिक सेवा के साथ सामाजिक सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले यूनुस रक्षाबंधन के दिन दिनभर परिजनों के साथ रहेंगे।

इस दौरान उनकी पत्नी एवं आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा भी मौजूद रहेंगी। इससे पहले दंपति अधिकारी शहीद परमजीत सिंह के शहीद होने के बाद उनकी बेटी को गोद लेने तथा शहीद की रस्म पगड़ी के मौके पर तरनतारन जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब तीसरी बार रक्षाबंधन के दिन यहां जाकर फिर से शहीद के परिजनों का हालचाल जानेंगे। उल्लेखनीय है कि आईएएस तथा आईपीएस दंपति ने शहीद के बेटी खुशदीप को गोद लिया है और तरनतारन के एक सीबीएसई स्कूल में दाखिला करवाया है। खुशदीप आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च दंपति अधिकारी उठाएगा।

यूनुस इसी माह आठ जुलाई को सियाचिन भी गए थे। उन्होंने यहां तैनात सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया था। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ इस बार रक्षाबंधन तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवारों के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें