फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हड्डी रोग ओपीडी के पास से नहीं हटाईं टूटी खिड़कियां

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हड्डी रोग ओपीडी के बाहर टूटी खिड़कियां। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हड्डी रोग ओपीडी के पास टूटी खिड़कियों से हादसों का खतरा बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है। ये खिड़कियां पिछले चार माह से यहां पर टूटी हुई हैं। मरीज इस बारे में कई बार अस्पताल प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि इस अस्पताल में निरीक्षण नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कई बार यहां पर निरीक्षण कर चुके हैं। किसी ने भी इसे यहां से हटाने के आदेश नहीं दिए। सीलन के कारण पूरी तरह से सड़ चुकी हैं। इन्हीं खिड़कियों के नीचे मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। मरीजों सुरेश, रीना, कपिल, सोमेश, सरुचि आदि ने कहा कि यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को अवगत करवाया गया। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें