फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से बातें करेंगे पांवटा के पीयूष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के एक और होनहार ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीएवी पांवटा के पीयूष अग्रवाल का चयन एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर के लिए हुआ है। देश के टॉप 50 में इन्होंने स्थान बनाया है।
विज्ञापन


डीएवी स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य डा. वीके लवानिया ने बताया कि देश के 50 चयनित उम्मीदवारों में पीयूष अग्रवाल शामिल हैं। वर्ष 2010 में पीयूष ने पांवटा स्कूल से जमा दो की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद शिक्षा बी-टेक के लिए नोएडा चले गए।

बचपन से ही एयर फोर्स में जाने का सपना था

‘अमर उजाला’ से बात करते हुए पीयूष के पिता पवन अग्रवाल तथा मां सीमा अग्रवाल ने कहा कि पीयूष शुरू से ही वायुसेना में जाना चाहता था। पीयूष ने राष्ट्रीय स्तर पर संचालित परीक्षा एफकेट (एएफसीएटी) उत्तीर्ण की है।

5 जुलाई को भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में ज्वाइन करेंगे। पीयूष के छोटे भाई रक्षित भी इस सफलता से खुश हैं। शुक्रवार को डीएवी स्कूल पहुंचने पर पीयूष का प्रधानाचार्य डॉ. वेके लवानिया, प्रदीप गुप्ता, केएल गुप्ता, अश्वनी गोयल, स्नेह गौतम, मीनाक्षी तथा गुरबचन सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बने पपरोला के निशांक

पपरोला के निशांक शर्मा भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। निशांक शर्मा देहरादून स्थित आईएमए अकादमी से पास आउट हुए। स्थानीय माउंट कारमल स्कूल में दसवीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद निशांक ने पालमपुर के डीएवी स्कूल से जमा दो की शिक्षा पास की।

इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की। निशांक के बडे भाई मयंक भी कमीशन करने के उपरांत भारतीय सेना में मेजर पद पर सेवाएं दे रहे हैं। निशांक के पिता आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में प्रिंसिपल के पद पर हैं। माता डा. ईना शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में ही महिला विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें