लेफ्टिनेंट जनरल गिरिश कालिया मूल रूप से शिमला के ही रहने वाले हैं और वर्ष 1991 में भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रारंभ की थीं। लंबे सैन्य कॅरिअर में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।
देश के कई सीमांत इलाकों में सेवा देने के साथ उन्होंने विदेशों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
कश्मीर घाटी में कई मोर्चे पर तैनात एक डिवीजन की कमान संभालना उनके कॅरिअर के प्रमुख और चुनौतीपूर्ण दायित्वों में से एक रहा है। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एचपीएसएफडीसी के प्रभागीय प्रबंधक एवं उनके घनिष्ठ मित्र नरेश धौल्टा ने कहा कि गिरिश कालिया स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई और खेल दोनों में सबसे आगे रहते थे। प्रधानाचार्य कामना बेरी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल कालिया की उपलब्धि से स्कूल का मान बढ़ा है।