फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: तीन माह पहले गोद ली बेटी, पिता की कोरोना से हुई मौत

Wed, 19 May 2021 06:24 PM IST
Krishan Singh नीरज महाजन, अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

मृतक का 12 वर्ष का बेटा है। तीन महीने पहले ही अमन ने एक बच्ची को गोद लिया था। अब उस बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बेटे का पिता होने के बाद भी बेटी की चाह रखने और उसका जीवन संवारने के लिए बाड़ी गांव के व्यक्ति ने यह सोच कर तीन माह पहले बच्ची को गोद लिया, लेकिन उसका सपना अधूरा ही रह गया। 

विज्ञापन


घुमारवीं उपमंडल की पडयालग पंचायत के बाड़ी गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। मृतक का 12 वर्ष का बेटा है। तीन महीने पहले ही मृतक ने एक बच्ची को गोद लिया था। अब उस बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। 

पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मां पर आ गई है। मृतक की पत्नी गृहिणी है, परिवार में सास और अमन के बड़े भाई का परिवार है, लेकिन वो अलग रहते हैं। अब बिना किसी आमदनी के दोनों बच्चों का पालन पोषण अकेले करना मृतक की पत्नी के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि वो उसके पति की हर जिम्मेदारी को निभाएगी। दोनों बच्चों का पालन पोषण वैसे ही करेगी जैसे पति ने सोचा था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अमन अपने परिवार के साथ बहुत खुश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें