फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डाटा साइंस विभाग बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित 5वें अंतर-संकाय खेलकूद महोत्सव में भौतिक विज्ञान संकाय के तहत आने वाले डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीएस एंड एआई) विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। शतरंज प्रतियोगिता में डीएस एंड एआई विभाग ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। पुरुष वर्ग में ऋषि जमवाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में सुहानी और खुशबू ने उत्कृष्ट तालमेल और खेल कौशल के दम पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शतरंज में यह दोहरी सफलता विभाग के मजबूत प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की तैयारी को दर्शाती है। भौतिक विज्ञान संकाय की पुरुष फुटबाल टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें