फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मक्की की रोटी सरसों दा साग गाने पर डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में आयोजित विंटर कार्निवल के दूसरे दिन वीरवार को मालरोड पर युवाओं ने मक्की की रोटी सरसों दा साग गाने पर नाटी डाली। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर नाटी डाली। मालरोड पर डांस करने के लिए दोपहर करीब एक बजे के बाद युवाओं की संख्या जुटना शुरू हो गई थी। वहीं शाम तीन बजे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर टाउन हॉल तक पूरा मैदान लोगों से भर गया। इस दौरान तीन से चार घंटे तक युवाओं ने पहाड़ी गानों पर डांस किया। विंटर कार्निवल के चलते राजधानी के रिज मैदान और मालरोड को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं यहां पर बने सेल्फी प्वाइंट सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसमें बर्फ से लिपटे शिमला को दर्शाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें