शिमला। होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी में वीरवार को हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण खजुरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्थान के सभी कर्मचारी सदस्यों और छात्रों ने नाटी डालकर वाहवाही बटोरी। वहीं इसके साथ हिमाचली व्यंजनों का आनंद भी उठाया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी ने कर्मचारियों को हिमाचल दिवस और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की बधाई दी। संवाद