फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदान और वाटर गार्ड को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा मंच

Thu, 27 Sep 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर के प्रसिद्ध दलित नेता केदार सिंह जिंदान और सरकाघाट के दलित कार्यकर्ता व वाटर गार्ड मान सिंह की मौत के विरोध में दलित शोषण मुक्ति मंच की जोगिंद्रनगर इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जोगिंद्रनगर बाजार में दलित उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी की। रैली की अगुवाई जोगिंद्रनगर इकाई संयोजक हीरामणि और सह संयोजक शेेर सिंह ने की।

विज्ञापन


धरने में कुशाल भारद्वाज, रविंद्र कुमार, संजय जंवाल, राजन और अन्य माकपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में 2 घंटे तक धरना दिया गया व जनसभा भी आयोजित की गई।बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

दलित शोषण मुक्ति मंच की जोगिंद्रनगर कमेटी की मांग है कि केदार सिंह जिंदान के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता, बच्चों को उच्च स्तर की नि:शुल्क शिक्षा सहित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा सरकाघाट में दलित समुदाय से संबंधित वाटर गार्ड मान सिंह की हत्या की जांच करने और दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर राकेश कुमार, हरदयाल, कृष्ण चंद, सुरजीत कुमार, रंगीलू राम, भगत राम, राजेंद्र कुमार, करण कुमार, रमेश चंद, पूर्ण चंद, नंदलाल, सुरजीत सिंह, ज्ञान चंद, कृष्णा, सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें