फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद होने पर मनाली नहीं जा सके दलाईलामा, हमीरपुर होकर मंडी पहुंचे

Sat, 10 Aug 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला से मनाली के लिए निकले धर्मगुरु दलाईलामा का काफिला भूस्खलन से रास्ता बंद होने के चलते मंडी में रुक गया है। हमीरपुर के रास्ते मंडी पहुंचे धर्मगुरु को निजी होटल में ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आठ बजे रास्ता खुलने पर धर्मगुरु मनाली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को एनएच बंद होने की वजह से धर्मगुरु पहले हमीरपुर पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनका स्वागत किया। वहीं, मंडी पहुंचने पर भी धर्मगुरु का बौद्ध अनुयायियों व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मंडी प्रशासन को अचानक से सरकारी स्तर पर 13 कमरों की व्यवस्था करने को कहा गया।

लेकिन पूरे काफिले के लिए एकसाथ एक ही जगह पर 13 कमरों की सुविधा नहीं मिल पाई, जिसके बाद उन्हें निजी होटल ठहराया गया है। तिबेतियन लोकल असेंबली के अध्यक्ष नावंग धुंडप ने बताया कि 15 वर्षों के बाद दलाईलामा का मंडी आगमन हुआ है। वहीं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि एक साथ 13 कमरों की मांग की जा रही थी। उन्हें सभी कमरे एक ही परिसर में चाहिए थे। लिहाजा उन्होंने निजी होटल में कमरे बुक करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें