फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइकिल दौड़ स्पर्धा में शिमला में उतरेंगे देशभर के साइकिलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
130 किमी की चुनौती आठ लाख का मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

20 शहरों के खिलाड़ियों समेत 11 वर्षीय कारिक दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के घने जंगलों और खड़ी पहाड़ियों पर देशभर के साइकिलिस्ट दमखम दिखाएंगे। 13वीं एमटीबी शिमला प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक होगा।

हस्तपा की ओर से हार्टेक्स के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ लगभग 3,800 मीटर की चढ़ाई पार करेंगे। प्रतियोगिता की छह श्रेणियों में आठ लाख रुपये के नकद और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 20 शहरों के साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। इनमें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके नौ खिलाड़ी भी शामिल हैं। शिमला से 18 और बंगलूरू से छह प्रतिभागी भाग लेंगे। जयपुर, दिल्ली, लेह और गुवाहाटी समेत कई अन्य शहरों के खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में शिमला के 11 वर्षीय कारिक शर्मा सबसे कम उम्र के प्रतिभागी होंगे जबकि 68 वर्षीय महेश्वर दत्त सबसे उम्रदराज साइकिलिस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। पहला चरण द फ्लाइट ऑफ द फीजेंट 24 अक्तूबर को होगा। इसमें साइकिलिस्ट 55 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ करीब 1,780 मीटर की चढ़ाई पार करेंगे। कुफरी वन्यजीव अभयारण्य से शुरू होने वाला यह मार्ग गुंडाघाट, गलू और फागू से गुजरते हुए डाक बंगला पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा चरण द सीडर रीथ 25 अक्तूबर को होगा। इसमें 48 किलोमीटर की दूरी और करीब 1,280 मीटर की चढ़ाई शामिल है। इसका मार्ग छराबड़ा, मशोबरा, पुरानी कोटी, कांडा, डाक बंगला, फागू और बेकलठी से होकर मशोबरा पहुंचेगा। वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी शिमला मेहर पंवार ने साइकिल चालकों से हेलमेट सही तरीके से पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर दूसरों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर सवारी का समापन सुरक्षित घर वापसी के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें