फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल से ग्लैन तक बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के समरहिल से अनाडेल के ग्लैन क्षेत्र तक शहर का सबसे बड़ा साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा। ट्रैक की लंबाई करीब 2.5 किलोमीटर है। इसके लिए नगर निगम एशियन डेवलपमेंट बैंक से बजट लेगा। समरहिल से ग्लैन तक वन विभाग की सड़क बनी है। यह सड़क काफी पुरानी है। कुछेक जगह बरसात के कारण सड़क पर भूस्खलन हुआ है। इसे नगर निगम ने हटाने का काम शुरू करवा दिया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। विभाग ने कहा कि यह सड़क काफी चौड़ी है। ऐसे में इसे साइकिल ट्रैक बनाने में ज्यादा पैसा नहीं लगेगा। नगर निगम जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इसका प्रस्ताव भी सौंपने जा रहा है। शहर के जाखू में भी निगम ने तीन साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की है। शहर के युवाओं के लिए जंगलों के बीच ये साइकिल ट्रैक तैयार होंगे। निगम वार्षिक बजट में भी इसकी घोषणा कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें