पुलिस ने चैट को भी अपने कब्जे में लिया
पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ठगी की राशि वापस मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये हुई चैट को भी अपने कब्जे में लिया है। जांच को पुख्ता बनाने के लिए इन दिनों दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया था।
करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए
जिसने उसे एक उपहार भेजा। उपहार को कस्टम से प्राप्त के लिए विभिन्न करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए। बाद में शातिर दूतावास का कर्मचारी बताकर सक्रिय हुए। पहले दी गई गई रकम को वापस पाने के लिए पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ने ठगों को करीब 80 लाख रुपये और विभिन्न ट्रांजेक्शनों से भेज दिए। इस तरह कुल एक करोड़ रुपये उससे शातिरों ने ठग लिए।