फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: अब क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी का प्रयास

Wed, 07 Dec 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं। शातिर ठग सबसे पहले व्हट्सएप, मेसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते है। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताते हैं। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर शातिर आम लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके से खोज रहे है। लोन, बिजली बिल, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर शातिर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे है। राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर थाना पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं। शातिर ठग सबसे पहले व्हट्सएप, मेसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते है। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताते हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर आईडी प्रूफ तक साझा किया जाता है। इस सभी बातों से व्यक्ति को विश्वास में लिया जाता है। इसके बाद शातिर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं। इसको लेकर ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। व्यक्ति ओटीपी शेयर करते ही उसके क्रेडिट कार्ड का विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल लिया जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम भूपिंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शातिर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे में चौकस रहने की जरूरत है। उन्होंने ओटीपी को शेयर न करने की सलाह दी है। बैंक खाता किसी से भी सांझा न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें