फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber attack: हिमाचल टीसीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर अटैक, सुरक्षा कारणों से करनी पड़ी बंद

Sun, 28 Aug 2022 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परागपुर(कांगड़ा)

सार

प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। इस कारण वेबसाइट पिछले तीन माह से सुरक्षा कारणों से बंद पड़ी है। 
विज्ञापन
टीसीपी की वेबसाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। इस कारण वेबसाइट पिछले तीन माह से सुरक्षा कारणों से बंद पड़ी है। इससे लोगों को भूमि खरीद, मकान और अन्य भवन बनाने के लिए नक्शे पास करवाने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोगों को अब ऑफलाइन नक्शे पास करवाने के लिए लोगों को आवेदन करने की अनुमति दी है।भारत सरकार व आईटी डिपार्टमेंट की तरफ से मिले निर्देश पर सुरक्षा कारणों के चलते वेबसाइट को बंद किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, निदेशालय के अनुसार निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का गेटवे क्रैश होने से यह समस्या शुरू हुई। उसके बाद विभाग की वेबसाइट चलाने वाले वेंडर व एचडीएफसी अधिकारियों के साथ विभाग ने विशेष बैठक कर इसका निवारण भी निकाल लिया था, लेकिन 10-15 दिन विभाग की वेबसाइट चलाने के बाद इसे फिर सुरक्षा कारणों के चलते बंद करना पड़ा।    हालांकि अब ऑफलाइन आवेदन की मंजूरी तो सरकार ने दी, लेकिन इससे लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर मंडलीय कार्यालयों में यह आवेदन करने पड़ रहे हैं।

विभाग की वेबसाइट पर साइबर अटैक के बाद भारत सरकार व आईटी डिपार्टमेंट से मिले निर्देश पर सुरक्षा कारणों के चलते वेबसाइट को बंद किया गया है। यह समस्या एचडीएफसी बैंक के गेटवे के क्रैश होने पर हुई है। समस्या का निवारण होते ही वेबसाइट चला दी जाएगी। -कमल सरोच, निदेशक, टीसीपी, निदेशालय शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें