फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के निर्देशों की उड़ी धज्जियां, सामान खरीदने की मची होड़

Thu, 26 Mar 2020 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार की ओर से कर्फ्यू में ढील देने के बाद शहरवासियों को हल्की राहत जरूर मिली लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के कोई उपाय नजर नहीं आए। दुकानें खुलते ही यहां भीड़ जमा हो गई तथा लोगों में सामान खरीदने की होड़ मची रही। उपायुक्त अमित कश्यप ने खुद शहर के कई हिस्सों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को लाइन में लगने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस बीच उपायुक्त ने लोगों को भीड़ से अलग किया और निर्देश दिए कि आपस में करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में वीरवार सुबह 8 से 11 बजे तक ढील दी गई। इस ढील से लोगों ने घरों से निकलकर रोजमर्रा की चीजें खरीदीं। पुलिस के जवान शहर के चप्पे-चप्पे में तैनात रहे।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
शहर के कई हिस्सों में लोगों ने कतारों में खड़े रहकर सामान खरीदा। कई जगह कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए निर्देशों की अवहेलना भी हुई। ढील का समय खत्म होने के दौरान लोअर बाजार में रोजमर्रा का सामान लेने के लिए लोगों की भगदड़ मची रही। लोगों में एक दूसरे से पहले सामान लेने के लिए होड़ मची रही।

बाद में पुलिस ने भीड़ को देखकर दुकानों को बंद करवा दिया। इस कारण कुछ लोग बिना राशन लिए ही घर लौट गए। कई लोग बिना सामान लिए घरों को लौट गए। पुलिस जवानों ने भीड़ को हटाया और दुकानों को बंद करवाया। दवा की दुकानों और सब्जी मंडी में भी काफी भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें