फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मौरेया के जयघोषों से गूंजी पहाड़ों की रानी

विज्ञापन
शिमला में गणेश उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा में भाग लेते लोग।
विज्ञापन
शिमला। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों से शहर गूंज उठा। लोगों ने ढोल चिमटे की तान पर भगवान श्रीगणेश के भजन गाए और पूजा अर्चना कर उनकी स्थापना की। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला ने भी गणेश महोत्सव का शानदार आगाज किया। सीटीओ चौक से लोअर बाजार, शेरे पंजाब और मालरोड होते हुए भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। लोगों ने गणपति बप्पा मौरेया..... श्री गणेश: जैसे भजन कीर्तनों का गुणगान करके माहौल भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

दोपहर सवा बारह बजे यह शोभा यात्रा निकली। इस यात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। भगवान श्री गणेश जी की 107 छोटी मूर्तियों को सिर पर रखकर भजन कीर्तनों का गुणगान करते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। पांच फीट ऊंची मूर्ति को गाड़ी में रखकर एमसी कांपलेक्स ले जाया गया। बाजार में निकली इस शोभा यात्रा से माहौल भक्तिमय बन गया। बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आए सैलानी भी कुछ देर के लिए शोभा यात्रा का हिस्सा बन गए तथा इन सुनहरे पलों को कैमरों में कैद किया।
श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला के वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुकरेजा ने बताया कि एमसी स्थित कांपलेक्स में पंडित मोहन लाल ने मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की। मंडल के प्रधान आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि हर रोज यहां दस दिन तक सुबह नौ और रात नौ बजे विशेष आरती होगी। यमुनानगर और वृंदावन से आई भजन मंडलियां गणेश का गुणगान करेंगी। भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर उपप्रधान राजकुमार अग्रवाल, सचिव जसविंद्र सिंह, कैशियर शिव कुमार, ट्रस्टी विमल गुप्ता, संदीप गुप्ता और राजेश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें