फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चोल्टू नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, पहाड़ी संस्कृति के रंगो में रंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में छैला-सैंज छात्र कल्याण संगठन ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, पहाड़ी गायकों की प्रस्तुतियों झूमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में रविवार को छैला-सैंज छात्र कल्याण संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। पहाड़ी संस्कृति, लोकनृत्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों की चोल्टू नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर और एपीएमसी के चेयरमैन देवानंद वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डोम देवता मातली चोल्टू नृत्य दल की प्रस्तुति रही। कलाकारों ने पारंपरिक चोल्टू नृत्य के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक पेश की। इसके अलावा किन्नौरी नृत्य, पहाड़ी नाटी और पंजाबी नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। संतोष तोशी, विवेक राज्टा, काकू चौहान, पंकज ठाकुर और रोशनी शर्मा ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने भी पहाड़ी धुनों पर जमकर नाटी डाली। माया, इशिका, श्वेता, खुशबू, वंशिका, साक्षी, हिमेश, भूपेंद्र, आयुष और मोहित सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान चमियाना वार्ड के जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन और केल्वी वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन लाल वर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर छैला-सैंज छात्र कल्याण संगठन के चेयरमैन सोनू पांडे, अध्यक्ष आयुष शर्मा, सचिव पीयूष शर्मा, मुख्य आयोजक अंश शर्मा और कोषाध्यक्ष दीक्षित कांगटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें