शिमला। राजधानी के संकट माेचन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई श्रद्धालु पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रभारी अनूप चौहान ने बताया कि मंदिर में हर मंगलवार, शनिवार और रविवार को भंडारा लगाया जाता है और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। संवाद