शिमला। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार सुबह 07:08 बजे शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 31 मार्च मंगलवार सुबह 6:56 बजे होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत सोमवार को रखा जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त या प्रदोष काल सोमवार शाम 06:30 से 08:50 बजे तक है। इस बीच भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार सोम प्रदोष व्रत करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। संवाद