शिमला। गेयटी में चल रही द बिजलेश्वर संस्था की कुल्लू वैली हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी में वीरवार को खासी भीड़ उमड़ी। धूप खिलने के बाद रिज मैदान और मालरोड पर सैलानी अच्छी संख्या में घूमने पहुंचे। इस दौरान वह प्रदर्शनी देखने भी पहुंचे। प्रदर्शनी में चार स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में कुल्लू, किन्नौरी और चंबा शॉल सहित पारंपरिक शॉल, प्योर वूल शॉल, याक वुल, लैंब वुल, पश्मीना और कुल्लू जैकेट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कोट, गाउन, वूलन पेंट, शर्ट, लेडीज जैकेट, कैप, मफ्लर, लेडीज सूट और सभी प्रकार के उत्पाद शामिल हैं। प्रदर्शनी के प्रबंधक बागचंद ने बताया कि बारिश बर्फबारी के चलते दो दिनों से लाइट नहीं थी जिससे कारोबार न के बराबर हुआ लेकिन वीरवार को दोपहर बाद लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। संवाद