शिमला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें जन्मोत्सव पर 7 फरवरी को भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. चमन लाल बंगा मुख्य वक्ता होंगे। सिद्धार्थ मेमोरियल फाउंडेशन भोपाल की इस संगोष्ठी में उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। डॉ. बंगा संत रविदास के सामाजिक दर्शन, समानता और शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। संवाद