फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बस अड्डे में उमड़ी भीड़, निगम ने चलाईं अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी आज और कल चलाएगा 25 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

शहर से दिवाली मनाने के लिए घर जा रहे हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर्व के लिए शहर से लोग अपने पैतृक गांव के लिए जाना शुरू हो गए हैं। यही वजह है कि मंगलवार को शिमला के पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान परिवहन निगम की ज्यादातर बसें पैक रहीं। लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने मंगलवार और बुधवार को 25 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। वहीं मंगलवार को भी 13 अतिरिक्त बसें चलाई गईं जबकि 30 अक्तूबर को 12 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सामान्य रूटों पर चलने वाली बसों से अतिरिक्त हैं, जिससे लोगों को दीपावली पर्व पर घर जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर से यह अतिरिक्त बसें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई गईं। शहर के कई निजी स्कूलों में मंगलवार से ही त्योहारी सीजन को लेकर अवकाश घोषित कर दिए हैं। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में लोग घरों के लिए रवाना हो गए हैं। एचआरटीसी के मुताबिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। निगम दिवाली के दिन भी लोगों को शाम 5:00 बजे तक बस सुविधा उपलब्ध करवाएगा। डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी शिमला डिविजन पवन शर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर दो दिन तक अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर और बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन



बाहरी राज्यों में जाने के लिए भी उमड़ी भीड़
आईएसबीटी टुटीकंडी में मंगलवार को बाहरी राज्यों के लिए जाने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इसको देखते हुए निगम ने दिल्ली और चंडीगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। दिवाली को लेकर पहले ही बसों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। एचआरटीसी के मुताबिक यात्रियों की संख्या अधिक रही तो और बसें इन रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे जिले में काम के सिलसिले में आने वाले लोग दिवाली के पर्व पर अपने घरों में आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें