फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, फलों के फसल बीमा को आयोग की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब और आम फलों के फसल बीमा को भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। इससे राज्य के हजारों बागवानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश के 27 ब्लॉकों के तहत चल रही इस योजना में बागवानों के बगीचों में फलदार पौधों का बीमा करने के लिए अब प्रीमियम लेना शुरू कर दिया गया है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण यह योजना बीच में रुकी पड़ी थी। राज्य बागवानी विभाग ने आयोग से अनुरोध किया था कि इस बीमा योजना को चालू रखने के लिए अनुमति दी जाए।

वर्तमान में मौसम आधारित फसल बीमा योजना प्रदेश के 17 ब्लॉकों में चल रही है। ये ब्लॉक शिमला जिले के ठियोग, कोटखाई, चौपाल, रामपुर, ननखड़ी, नारकंडा, रोहडू्, चिड़गांव, कुल्लू जिले के आनी, निरमंड, नग्गर, बंजार, किन्नौर जिले का निचार, चंबा जिले के तीसा, सलूणी, मंडी जिले के करसोग और जंजैहली हैं।
विज्ञापन


आम के फसल बीमा के तहत ऊना जिले का अंब, बिलासपुर जिले का सदर, सिरमौर जिले का पांवटा साहिब, कांगड़ा जिले के इंदौरा, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, नूरपुर, हमीरपुर जिले के बमसन, हमीरपुर और नादौन ब्लॉक शामिल किए गए हैं।

पिछले साल 41 हजार 331 बागवानों ने फसल बीमा किया था। इनमें ऋणी और गैर ऋणी सभी तरह के बागवान शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

यह होगा फसल बीमा प्रीमियम

हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी विनीत चौधरी ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने फसल बीमा योजना के लिए मंजूरी दे दी है।

हिमाचल में फसल बीमा प्रीमियम सेब और आम के अलग-अलग आयु वर्ग के पौधों के लिए अलग-अलग है।

मसलन, सेब के 5 से 15 साल की उम्र के प्रति पौधे के लिए प्रीमियम 16 रुपये 40 पैसे रखा गया है। इसे 15 से 40 वर्ष की आयु के प्रति पौधे के लिए 32 रुपये 20 पैसे रखा गया है।

आम के 5 से 10 साल के बीच के प्रति पौधे के लिए 13 रुपये 80 पैसे, 10 से 40 साल के बीच की आयु के प्रति पौधे के लिए 21 रुपये 28 पैसे और 40 साल से ऊपर आयु के प्रति पौधे के लिए इसे 17 रुपये 25 पैसे रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें