फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी ओलावृष्टि, गेहूं-सेब बर्बाद

Tue, 28 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक मौसम खराब होने से चार जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे गेहूं की फसल और सेब फ्लावरिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। चंबा शहर के निकटवर्ती इलाके राजनगर, पुखरी, कियाणी, सरोल, करियां, मुगला, मंगला व भडि़यां ओले गिरे हैं। जबकि चंबा, सलूणी और तीसा क्षेत्र में बारिश हुई है।
विज्ञापन


मंडी की सराजघाटी के जंजैहली, थुनाग, सिल्हबागी, लंबाथाच, बग्स्याड़, कांडा, कटारू, कुलथनी, दियोली, नेरी, जरोल आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब फ्लावरिंग और अन्य गुठलीदार फल झड़ गए हैं। रामपुर शहर और उससे सटे क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए ओले गिरे। रोहड़ू के नावर क्षेत्र की चार पंचायतों और चिड़गाव की छह पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई है।

इससे सेब सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुल्लू के बंजार घाटी की देयोठा, सराज, टील, तलवाड़ी, चनौन और श्रीकोट पंचायतों में भी क्षति हुई है। यहां एक इंच तक ओलों की परत जम गई। उधर, राजधानी समेत निचले जिलों में मंगलवार शाम को बादल छाए रहे। किसानों को काटी और गेहूं की पकी फसल की चिंता सताने लगी हैं।
विज्ञापन


तीन मई तक बारिश-बर्फबारी, आज ओलावृष्टि की चेतावनी- हिमाचल में बुधवार से एक बार फिर एक सप्ताह के लिए मौसम खराब हो रहा है। इस बार मई माह की शुरुआत भी बारिश, ओलावृष्टि और बारिश से हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 29 अप्रैल से 3 मई तक मैदानी, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

पांगी को प्रस्तावित उड़ान फिर रद्द- जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए मंगलवार को हेलीकॉप्टर की प्रस्तावित उड़ान एक बार फिर रद्द हो गई है। हेलीकॉप्टर भुंतर से किलाड़ पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के चलते पांगी नहीं जा पाया और वहीं से वापस लौट गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें