फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाला डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन विस क्षेत्र के नौण वार्ड से इस बार जिला परिषद प्रत्याशी रहे फनगयार निवासी राजेश कुमार पुत्र हेम सिंह को एसआईयू की मंडी टीम ने चैलचौक के गणेश चौक में 1 किलो 504 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू मंडी टीम ने चैलचौक के समीप गणेश चौक में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब राजेश पैदल आ रहा था तो एसआईयू की टीम को देख वह भागने लगा। टीम ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चरस बरामद कर ली है। पुलिस टीम में एसआईयू प्रभारी मनोज वालिया, एचसी प्रदीप कुमार, टेक चंद, एचसी विजय सिंह, कांस्टेबल रामजी दास, कांस्टेबल शंकर सिद्धार्थ और चिराग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें