फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटा दो मेरा युग, जो मांगोगे वो दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मासूम युग गुप्ता का बर्थडे है। चार साल के युग के बर्थ डे पार्टी के लिए परिवार ने खास तैयारियां कर रखी थीं। दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई पांच साल की मन्नत के बाद हुआ था। घर में दादी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इतने दिन बीत जाने पर भी युग का कोई सुराग नहीं। युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि जो भी उनके बच्चे के बारे में सूचना देगा उसको उचित इनाम दिया जाएगा। उसका नाम भी गोपनीय रखूंगा।

किसी को कुछ नहीं बताऊंगा। बस मेरा बेटा मुझे लौटा दो। किसी को भी अगर बेटे के बारे में कोई जानकारी है तो वह मोबाइल नंबर - 98175-70713 , 94181-04109, टेलीफोन नंबर 2804192 या 2655528 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक नहीं लग पाया कोई सुराग

पिता विनोद कुमार गुप्ता अपने जिगर के टुकड़े को हर जगह खोज चुके हैं। घटना वाले दिन की वीडियो फुटेज इस उम्मीद से खंगाल ली कि शायद कहीं उनका लाडला नजर आ जाए लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लग रही है।

पूरा परिवार टूट गया है। 14 जून शनिवार शाम से युग अचानक लापता हो गया। पुलिस ने भी हर जगह तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। करीबियों से भी पूछताछ हुई लेकिन सभी जगहों से एक ही जवाब मिला, हम कुछ नहीं जानते।

उधर, सदर पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश में रात दिन एक कर रखा है। हर पहलू पर जांच चल रही है लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें