फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा युवक, मची अफरातफरी

Wed, 01 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छात्राएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मंगलवार सुबह तड़के बिपाशा गर्ल्स हॉस्टल में खिड़की के रास्ते एक अज्ञात युवक घुस गया। इसे देखने पर जैसे ही इस तीसरे फ्लोर में रह रही छात्रा ने शोर मचाया, वह मौके से खिड़की के रास्ते ही फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


हालांकि, युवक के हॉस्टल में घुसने की खबर फैलते ही दिन भर एचपीयू में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। युवक साढ़े चार बजे हॉस्टल में क्यों घुसा। इसको लेकर चर्चा चलती रही। इन दिनों सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। हॉस्टल में सिर्फ बीस ही छात्राएं रह रही हैं।

छात्रावास के तीसरे फ्लोर में खिड़कियों में ग्रिल न लगी होने का फायदा उठाकर सुबह करीब साढ़े चार बजे कोई अज्ञात युवक अंदर घुस आया। इसकी भनक लगने पर उस फ्लोर में रह रही छात्रा ने कमरा बाहर से बंद किया। लेकिन युवक मौके का फायदा उठाकर खिड़की से ही भागने में कामयाब रहा। युवक के घुस आने की खबर फैलने पर छात्रावासों में सभी छात्राएं एकत्र हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
उन्होंने छात्रावासों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को बुलाया। सूचना मिलने पर चीफ वार्डन और कार्यवाहक वार्डन भी मौके पर पहुंचे। छात्रावास की परफेक्ट हेमा ठाकुर और फ्लोर में रह रही छात्रा ने इसकी शिकायत समरहिल चौकी पुलिस में भी दर्ज करवाई है।

चौकी इंचार्ज ने माना कि शिकायत आने पर पुलिस मौके पर गई थी। उसने छात्राओं की बात सूनी और पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ छात्रावास में घुसने वाले युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

एबीवीपी ने प्रति कुलपति से की सीसीटीवी, ग्रिल लगाने की मांग
छात्रावास में युवक के घुसने की घटना के बाद एबीवीपी की विवि इकाई ने सचिव प्रदीप और प्रदेशाध्यक्ष हेमा ठाकुर की अगुवाई प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से मिला। छात्र संगठन नेताओं ने प्रति कुलपति से कहा कि इस तरह से युवक के छात्रावास में घुसने की घटना ने छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हेमा ठाकुर ने कहा कि इन दिनों छात्रावासों में सिर्फ शोध छात्राएं रह रही हैं।

उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कन्या छात्रावासों के मुख्य द्वार और पीछे की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। सभी छात्रावासों की खिड़कियों में मजबूत ग्रिल लगाने की मांग भी रखी गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम न किए गए तो एबीवीपी चीफ वार्डन का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें