शिमला की चिढ़गांव तहसील की संदासली पंचायत के बुसारी गांव से एक युवक अंगूर सेन लापता हो गया है। वह भेड़ों को चराने के लिए सिमौर के पच्छाद क्षेत्र गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
स्थानीय निवासी किशन चंद का कहना है कि भेड़ों के साथ बुधिया सिंह, छोटू व अंगूर सेन पच्छाद के गादल में रह रहे थे। 12 मार्च को अंगूर सेन भेड़ों के पास से अचानक लापता हो गया। इसकी सूचना घर पर दी गई।
तलाशी के बाद उसका कोई पता नहीं चला। 19 मार्च को पुलिस थाना पच्छाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। परिजनों का कहना है कि सेन की पूरे इलाके में तलाश हो चुकी है लेकिन अभी तक पता नहीं चला है।