अचानक सुबह किसी बात को लेकर युवती ने फंदा लगा लिया। उसकी मौत की खबर मंगेतर को मिली तो उसने भी अपने घर में जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। यहां पांवटा में बुधवार सुबह को युवती और शाम को उसके मंगेतर ने फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह युवती कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। उसका शुभखेड़ा क्षेत्र में इस युवक के साथ रिश्ता हुआ था। मामले में मंगेतर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। देर शाम को पुलिस ने पूछताछ के बाद पूर्व पंचायत प्रधान के साथ उसे घर भेज दिया।
घर पहुंचकर युवक ने भी फंदा लगा लिया। युवक अपने पीछे दो बहनें छोड़ गया है। देर रात तक बहनों ने मृत भाई के शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए घर ले जाने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा।