फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के मणिकर्ण में तीन किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 12:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले में मणिकर्ण के पास जैलनाला में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 3.125 किलो चरस के साथ दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का एक दल जैलनाला के पास नाका लगाकर बैठा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक युवक की गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने युवक को तलाशी के लिए रोका।

वह पुलिस को देखकर घबरा गया। आरोपी की पहचान राजेश (19) निवासी गांव छलाल, डाकघर कसोल, तहसील भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। तलाशी करने पर उसके पास से चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौर रहे कि एक सप्ताह के अंदर पुलिस करीब 13 किलो चरस पकड़ चुकी है। चरस की इतनी बड़ी मात्रा में खेप मिलने से पुलिस चौकन्नी हो गई है। बताया जा रहा है कि नेपाल की चरस को कुल्लू में लाकर उसे मलाणा क्रीम के नाम से बेचा जा रहा है।

मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि चरस की खेप कहां बेचने की तैयारी में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें