फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पहचान से पुलिस भर्ती को पहुंचा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 04 Jul 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी पहचान के साथ पुलिस भर्ती में पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक अर्की तहसील के सुझायला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी मंगलवार शाम को पुलिस लाइन में कांस्टेबल की भर्ती देने पहुंचा था। इस दौरान वह पंजीकरण डेस्क पर पहुंचा।

विज्ञापन


मौके पर तैनात कर्मचारी ने पहचान के अनुसार चेस्ट नंबर जनरेट किया जो चेस्ट नंबर एसएलएन-829 निकला। इस पर लगे फोटो का युवक से मिलान नहीं हुआ। कर्मचारी ने आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि ऑनलाइन आवेदन साइबर कैफे संचालक ने भरा था।

हो सकता है कि गलती से उसके स्थान पर किसी दूसरे की फोटो लग गई हो। जब कर्मचारी ने आधार कार्ड की जांच कर फोटो को मिलाया तो सही पाया गया। इसके बाद कर्मचारी ने पंजीकरण कर हरीश को इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शारीरिक मापदंड (कद) में उत्तीर्ण होने के बाद हरीश वापस पंजीकरण डेस्क पर आया और बताया कि वह कद में उत्तीर्ण हो गया है। उसे लग रहा है कि आईडी नंबर 30756 उसकी नहीं है। आईडी में उसका नाम और कैटेगरी सही है लेकिन जन्मतिथि में एक दिन का अंतर है।

उसे कोई भी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। पुलिस ने इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि हरीश फर्जी दस्तावेज पर जानबूझ कर भर्ती में पहुंचा था और उसने पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें