फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कुत्ता उठाकर लाया इंसानी टुकड़े, हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 03 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के कसौली कोटबेजा में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक कुत्ता इंसानी टुकड़े उठाकर देखा गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पता चला कि यह शव एक युवक का है। पुलिस को शव के पास से  60 हजार रुपये कैश भी मिला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह गढ़खल स्कूल के पास कुत्ता लाश के टुकड़ों को उठाकर ले आया। इसे देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के दौरान लाश को गढ़खल में एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।

उक्त व्यक्ति 13 दिसंबर की शाम से लापता था। शुक्रवार को व्यक्ति के परिजनों को थाने में बुलाया गया, जहां परिवार वालों ने कपड़ों से लाश की पहचान की।

नरेश कुमार निवासी ओड़ा डाकघर कोटबेजा पिछले माह लापता हो गया था। वह गृह निर्माण की सामग्री लेने के लिए 12 दिसंबर को अपने मामा से मिलने परवाणू आया।
विज्ञापन

एटीएम से कैश निकालने के बाद हुआ लापता

एक जगह सामान खरीदने के बाद उसने भुगतान किया। उसके बाद फिर से एटीएम कार्ड लेकर राशि निकाली। इसके बाद से ही युवक रहस्मयी परिस्थितियों में वह गायब हो गया।

करीब 60 हजार की नगदी उसके पास बताई जा रही थी। थाना प्रभारी परवाणू मीनाक्षी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी  है। 20 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब मामले में 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कत्‍ल या मौत जांच में पुलिस
कत्ल हुआ है या फिर मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। नकदी होने के कारण व्यक्ति  के कत्ल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें