फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सब-इंस्पेक्टर ने इस काम के लिए मांगी पांच हजार की रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी में विजिलेंस ने मंगलवार को महिला सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह लड़की की गुमशुदगी के मामले में रिश्वत मांग रही थी जिसकी पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। 

विज्ञापन


महिला सब इंस्पेक्टर की पहचान वीना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला थाना बद्दी में तैनात है। यहां लड़की की गुमशुदगी की शिकायत सामने आई थी।

उसी शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना बद्दी की सब इंस्पेक्टर वीना देवी की अगुवाई में टीम ने लड़की को ऊना से बरामद किया था। लड़की रीना देवी नामक महिला के पास से मिली थी। उसी को गुमराह करते हुए सब इंस्पेक्टर दबाव बना रही थी और दस हजार रुपये की मांग कर रही थी। 
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर केस खत्म करने की एवज में पैसों की मांग कर रही थी। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह महिला को अपहरण के मामले में फंसाने की बात कह रही थी। महिला सब इंस्पेक्टर की धमकियों से तंग आकर रीना ने शिकायत कर दी।

विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर सब इंस्पेक्टर को जाल में फंसाकर उसे पांच हजार रुपये की अग्रिम राशि देने की पेशकश की। मंगलवार को उसे पहली किश्त के लिए पांच हजार रुपये दिए।

सब इंस्पेक्टर के पैसे लेते ही विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस संतोष ने बताया कि सब इंस्पेक्टर वीना देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें