फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के घुमारवीं में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 02:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामल दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की है क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक महीना पहले उसके साथ पशुशाला में दुष्कर्म किया।

महिला ने यह भी बताया की आरोपी ने उसे पुलिस में शिकायत करने और किसी को बताने की सूरत मे जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर से वह एक महीने से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाई। लेकिन अब किसी तरह उसने इस संबंध में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र सवाल ने बताया की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें