फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़के और महिला के बीच थे अवैध संबंध, दी खौफनाक मौत

Wed, 11 Jul 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर के पास कलैहली में महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। महिला के नाबालिग लड़के के साथ अवैध संबंध थे। नाबालिग लड़के की मां को जब इसका पता चला तो वह तैश में आ गई। उसने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर ईंटों और दराटी से वार कर महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
नाबालिग के कबूलनामा के बाद पुलिस ने इसका खुलासा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। नाबालिग लड़के को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग और महिला के बीच करीब दो साल से अवैध संबंध थे। लड़का उसे नानी कहकर बुलाता था। निर्माणाधीन क्लब हाउस में पहले भी दोनों मिलते थे। गत पांच जुलाई को आरोपी नाबालिग ने अपने दादा-दादी के फोन से महिला को फोन किया और निर्माणाधीन क्लब हाउस में बुलाया।

4 of 6
यहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख नाबालिग की मां मीना निवासी कलैहली ने मौके पर पड़ी ईंटों और दराटी से महिला पर हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ लगते खेत में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

5 of 6
कमरे से घसीटकर शव बरामदे में लाया गया। यहां लड़का शव को बोरे से ढक रहा था कि एक महिला ने उसे देख लिया। इस पर उसने नानी के छत से गिरने की बात कही। महिला ने उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। हड़बड़ी में नाबालिग की चप्पल टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मामला उजागर होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चप्पल भी बरामद की। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दराटी समेत अन्य चीजों को रिकवर किया जा रहा है। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि नाबालिग की उम्र 17 वर्ष नौ माह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें