फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पंखे से लटका मिला शव

Sun, 31 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना के तहत बरोटा गांव में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की वीडियोग्राफी भी की। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेश कुमार ने की है।
 
जानकारी के अनुसार बरोटा गांव की 33 वर्ष  की बिंदु कुमारी का शव सुबह करीब 10 बजे घर में पंखे से लटका हुआ मिला। महिला के पति ने बताया कि वह लदरौर में टैंट हाउस की दुकान पर काम करता है, सुबह करीब 8 बजे वह काम पर चला गया था।
विज्ञापन


जिस समय वह काम पर गया, उस समय घर पर उसकी पत्नी बिंदु और दोनों बच्चे मौजूद थे। बिंदु घर में रोजमर्रा के काम में लगी हुई थी। जबकि उनकी मांग पशुओं को घास लाने गई थी। सुबह के करीब साढ़े 9 बजे बिंदु के बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाता खोला तो रह गए दंग

इस पर बच्चों ने इसकी सूचना अपनी दादी को दी। दादी सहित आस पड़ोस के लोगों ने जबरदस्ती धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि भीतर बिंदु का शव पंखे से लटका हुआ था। बिंदु का मायका शिमला के समीप कृष्णा नगर में हैं। उसकी शादी को 11 साल पहले हुई थी।

बिंदु निजी स्कूल में बतौर हेल्पर काम करती थी। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसका पता  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मगर जिस कमरे में बिंदु का शव लटका हुआ था वह कमरा अंदर से बंद था। इससे लगता है कि महिला ने आत्महत्या की होगी।

डीएसपी हैड क्वाटर राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें