फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमें न्याय दिलवाओ नहीं तो मौत दे दो

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! हमें न्याय दिलवाओ नहीं तो मौत दे दो। एडिशनल एसपी के पास इंसाफ की गुहार लेकर पहुंची मां बेटी की जुबां से सबसे पहले यही अलफाज निकले। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बराड़ा के छौड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई है। पूर्व सैनिक ने अपने घर के आंगन से साथ लगते मकान के बाहर खड़ी महिलाओं पर पत्थराव कर दिया। इससे दो महिलाओं के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। दोनों का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को सिर का एक्सरे करवाने के लिए अस्पताल में भेजा। पीड़ित परिवार दो बार पहले भी पूर्व सैनिक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों बहनों को सिर पर आई चोटें

रजनी ठाकुर पुत्री जगदीश चंद ठाकुर गांव छौंडा, बराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे उसने अपने आंगन व सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य शुरू करवा रखा था। मिस्त्री और मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर के आंगन में खड़ी थी। इस दौरान देवराज और उसकी पत्नी ने अपने घर से इनके ऊपर पत्थराव शुरू कर दिया। पत्थराव में दोनों बहनों को सिर पर चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार की मुखिया रक्षा देवी ने सोमवार को एडिशनल एसपी हमीरपुर डा. शिव कुमार से मामले की शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि साहब! हमें न्याय दिलवाओ नहीं तो मौत दे दो। इस पर एएसपी ने संबंधित थान प्रभारी को मामले की शीघ्र जांच करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू

दूसरी ओर आशा देवी पत्नी देवराज गांव छौंडा, बराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रक्षा देवी ने स्टे के बावजूद संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य शुय करवा रखा है। जब इसने उन्हें काम करने से रोका, तो उसने व उसकी दोनों बेटियों ने इसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा देवी की दोनों बेटियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें