फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले मायके आई महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा साहिब के राजबन में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 24 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले राजबन में अपने मायके आई हुई थी लेकिन महिला ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


न ही पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लीला देवी का शव पंखे से लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला सुबह के समय घर में अकेली थी। मृतक महिला का छोटा भाई दूध लेने बाजार गया था।

जबकि, घर के अन्य सदस्यों में मृतक की मां व बड़ा भाई ड्यूटी पर गए थे। छोटा भाई जब बाजार से दूध लेकर वापस पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों व पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ कर शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक राजबन के लॉ देवी मंदिर के समीप मायके में परिवारवालों के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। महिला की शादी हरियाणा के जिला कैथल के करोदा निवासी जगविंदर के साथ हुई थी। करीब एक माह पहले मृतक लीला देवी अपने मायके आई थी। महिला अपने पीछे सात साल की लड़की व 4 साल के लड़के को छोड़ गई है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लीला देवी का पिता दूसरे जिले में कार्य करता है। लीला का विवाह बाहरी राज्य में हुआ था। कुछ समय से राजबन में अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें