फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान गिरने से मलबे में दबी महिला, मौत

Sun, 13 Jul 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी की बृखमणी पंचायत के कथयाला गांव में रविवार को एक महिला की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। यह महिला शावणी देवी मनरेगा के तहत टैंक बनाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भारी बारिश के चलते साथ लगती चट्टान मलबे सहित उसके उपर गिर गई। इससे यह मलबे के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाद में परिजनों और गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाइ इसे मलबे से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां महिला ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल महिला ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है। कथयाला गांव में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें