फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पति से खाया धोखा तो ठगी करने लगी शातिर महिला

Sun, 04 Aug 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पालमपुर शहर में तीन दिन पहले हुई सुनार से ठगी के मामले में गिरफ्तार शातिर महिला की नई कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक कनाडा के एनआरआई पति की सताई यह महिला ठगी के धंधे में उतर आई। देखने में हाई-फाई महिला की शादी पंजाब के ही युवक से हुई थी, जो कनाडा में रहता था। लेकिन शादी के बाद पंजाब में एक महीना पत्नी के साथ रहा पति कनाडा गया, फिर वापस आया ही नहीं।

विज्ञापन


लिहाजा, मां-बाप की नौ संतानें होने के कारण महिला ने ठगी का धंधा अपना लिया। उसकी मुलाकात गिरफ्तार बलजीत से हुई। अब दोनों पिछले पांच सालों से पति और पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। हालांकि, उसकी कहानी कितनी सच है, यह तो तहकीकात के बाद ही सामने आएगा। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस सुनार से ठगी करने वाले पति और पत्नी हरियाणा और पंजाब में भी ऐसी वारदातों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें