फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप

Thu, 21 Jan 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत थाना झाकड़ी के अंतर्गत ज्यूरी के त्यावल में पत्नी पर बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह झाकड़ी पुलिस को सूचना मिली कि त्यावल में किराये के मकान में रहने वाले नेपाल निवासी धन बहादुर उम्र (34) का शव कमरे में पड़ा है। झाकड़ी थाना एसएचओ ओम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। 

विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि धन बहादुर का उसकी दूसरी पत्नी ललिता और ललिता की पहले पति की बेटी लजिता पुत्री गिर बहादुर से बुधवार रात झगडा हो गया। आरोप है कि इस दौरान मां-बेटी ने हीटर से धन बहादुर पर वार किया, जिससे धन बहादुर के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि हत्या के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें