फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाया फंदा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 03 Jun 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटड़ीघाट (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में सरकाघाट की गैहरा पंचायत के शैलग गांव में 23 वर्षीय विवाहित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान रितिका पत्नी सुमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि घटना से पहले मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी हुई थी। उसका मोबाइल चार्जर नहीं मिल रहा था।

उसने पत्नी को ढूंढने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। उसके बाद पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। पति का कहना है कि उसने पत्नी को मायके जाने के लिए मना कर दिया, क्योंकि 22 को ही वह मायके से लौटी थी। वह जिद करने लगी तो उसने सारी बात फोन पर अपने ससुर को बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी

 जब ससुर ने बात करना चाही तो उसकी पत्नी ने मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह काम पर चला गया। शाम पांच बजे जब वह लौटा तो पत्नी का कमरा बंद था।

आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं आया। उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी। सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएसपी सरकाघाट चंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पति का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रितिका की शादी चार साल पहले हुई थी। अपने पीछे तीन साल के लड़के को छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें